फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंजैहली एसडीएम कार्यालय को लेकर महिलाएं अनशन पर डटीं

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जंजैहली (मंडी)। जंजैहली में एसडीएम कार्यालय को लेकर सिराज संघर्ष समिति की भूखहड़ताल 17वें दिन में प्रवेश कर गई है। हड़ताल को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए अनशन पर बैठकर सरकार के खिलाफ धावा बोला। भूख हड़ताल पर बैठने वाली महिलाओं में हंसा देवी, नैना देवी, बिमला देवी, दशोधा देवी और सीता देवी शामिल रहीं। सिराज संघर्ष समिति के संयोजक जगदीश रेड्डी ने एलान किया है कि आगामी रविवार को जंजैहली में बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। जगदीश रेड्डी ने आरोप लगाया है कि कोर्ट ने अधिसूचना रद्द की थी लेकिन, एसडीएम कार्यालय जंजैहली को कहीं शिफ्ट करने को नहीं कहा था। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से जंजैहली के लोगों में रोष है और भूख हड़ताल शुरू हुई। रेड्डी ने कहा कि यह आंदोलन पार्टी विशेष का नहीं जंजैहली की जनता का है। बुधवार को सिराज संघर्ष समिति ने जंजैहली में एसडीएम कार्यालय को लेकर महारैली का आयोजन किया था और काले झंडे लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की थी तथा इस बीच महिलाओं ने सीएम जयराम ठाकुर का पुतला फूंक दिया था। भारी संख्या में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। बुधवार को माकपा ने जिला भर से एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें मांग की गई है कि जंजैहली एसडीएम कार्यालय मामले पर पुनर्विचार कर जंजैहली एसडीएम कार्यालय की अधिसूचना जारी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें