फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे-छोटे देवरथों को उठाए झूमे नन्हें-नन्हें देवलु

विज्ञापन
विज्ञापन
छोटे-छोटे देवरथों को उठाए खूब झूमे नन्हें देवलू
विज्ञापन

खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन शानदार प्रस्तुतियां
सांस्कृतिक प्रतियोगिता में उजाला पब्लिक स्कूल रहा अव्वल
25 मीटर दौड़ में रुद्रेश ने झटका प्रथम स्थान
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी।
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दूसरे दिन बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देव संस्कृति की झलक दिखी । छोटे-छोटे देवरथों को उठाए नन्हें देवलुओ को मंच पर झूमते देख अभिभावक एवं दर्शक गदगद हो गए। महोत्सव के दूसरे दिन बच्चों की विभिन्न प्रकार की खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी लाल सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में 14 विभिन्न स्कूलों के प्री प्राइमरी स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की समन्वयक लतेश ने कहा कि कार्यक्रम में बच्चों की ओर से विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में पहाड़ी नाटी, पंजाबी डांस, एकल डांस और ग्रुप डांस पर रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं। इन प्रतियोगिताओं में जिला मंडी के एआर पब्लिक स्कूल ने पंजाबी, दिव्य ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने डूगे नालूए, उजाला पब्लिक स्कूल तलयाड़ ने हमारे पराशरा, डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंडी भवा रूपिये, अल्पाइन पब्लिक स्कूल मंडी ने रंग बरसे, स्वामी विवेकानंद स्कूल ने पानी री टंकी, आर्यन सरस्वती विद्या मंदिर, सनातन धर्म विद्या मंदिर ने भेड़ा तेरियां हो, सरस्वती विद्यामंदिर स्कूल महाजन बाजार मंडी, एनसी मॉडल हाई स्कूल ने हमारे पराशरा, अरुणदेया सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंडी, मोनाल पब्लिक स्कूल मंडी ने नीलमा हो नीलमा, जीसीपीएस न्यू कालोनी स्कूल ने रंग बरसे बड़ा बांका पर प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन


यह रहे विजेता
सांस्कृतिक प्रतियोगिता में उजाला पब्लिक स्कूल प्रथम, स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सरस्वती विद्या मंदिर महाजन बाजार द्वितीय व डीएवी आर्य समाज तृतीय स्थान पर रहा। वहीं विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता पहले दिन 25 और 50 मीटर दौड़ आयोजित की गई। लड़कों में रुद्रेश कुमार प्रथम, मोर्या वीर द्वितीय और रजत तृतीय स्थान पर रहा। वहीं लड़कियों की दौड़ में आश्रया प्रथम, कंगना द्वितीय और सोनिया तीसरे स्थान पर रहीं।

समय पर मंच न मिलने से चार स्कूलों को मिला कम समय
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के निर्धारित समय से देरी पर मंच मिलने से प्रतिभागी स्कूलों के बच्चों को प्रस्तुति के लिए बेहद कम समय मिला। पहले जहां हर स्कूल को दस मिनट का समय दिया गया। वहीं, अंत में चार स्कूलों को महज दो-दो मिनट का समय दिया गया। जिस कारण खिताब के लिए आयोजकों असेसमेंट पर अभिभावकों ने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


मल्टी मीडिया वैन के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम
मंडी। शिवरात्रि महोत्सव पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग की मल्टी मीडिया वैन के माध्यम से मेला स्थल तथा सेरी मंच पर सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया । विभाग की ओर से प्रायोजित सांस्कृतिक दल अनुशिका कला मंच और नगवाईं के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन की आयु सीमा 80 से 70 साल करने, गुड़िया हेल्पलाइन तथा होशियार सिंह हेल्पलाइन जारी करने बारे विस्तार से जानकारी प्रदान की ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें