फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से मोह लिया मन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय उच्च पाठशाला बीणा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कलौहड़ पंचायत की प्रधान शीला देवी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। समारोह में केनरा बैंक के प्रबंधक सुमित शर्मा विशेष अतिथि के रूप उपस्थित रहे। मुख्याध्यापिका कुसुमलता ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट मुख्यातिथि के समक्ष रखी और स्कूल की उपलब्धियों से अवगत कराया। समारोह में विद्यार्थियों ने एक के बाद एक मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। अंत में मुख्यातिथि ने स्कूल के होनहारों को सम्मानित किया। इसमें अमीषा गौतम को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का पुरस्कार प्रदान किया। इसके अलावा अमीषा, चांदनी, पायल, बंदना, रीना, किरण, राहुल, हेमलता, मनीष कुमार, रुपाली, रितिका शर्मा, प्रियंका, सरिता, पूनम, हिमांशु, प्रीति, सिमरन, गीतांजलि, रितिका, सुनीता, गीतांजलि राव, पवनेश, कैलाश, कर्ण, स्नेहा, चांदनी, प्रिया, बवीता, रोहित, रिया, तविश, साहिल, अनिल, तन्वी, राजन, रिया, पंकज, हंस राज, कविता, भवानी ठाकुर, नवीन, जतिन, प्रतिभा, करण, सविता, बंदना कुमारी, प्रिया कुमारी और विजय को सम्मानित किया गया। समारोह में डॉ. राकेश शर्मा, पवन चौहान, पंचायत के उपप्रधान राजकुमार, वार्ड सदस्य हिम्मत राम और मीना देवी, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धनी राम, उच्च पाठशाला कलौहड़ के मुख्याध्यापक केपी सैनी, हेमराज शर्मा, नरेश कुमार, कर्म सिंह राव, बलदेव राज और श्याम लाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें