मंडी। डीएवी लोअर शाखा खल्लियार में प्रथम कक्षा के बच्चों की एक दिवसीय स्लो डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य केएस गुलेरिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम के गांधी हाउस, नेहरू हाउस, टैगोर हाउस और तिलक हाउस के 24 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में रीना सेन और ट्विंकल सैनी ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत वंदेमातरम और सरस्वती के गुणगान से की गई। इस प्रतियोगिता के दौरान सभी बच्चों ने एक के बाद एक शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित अध्यापकों और अभिभावकों का मन मोह लिया। इस प्रतियोगिता में स्मायरा, अर्मिता, निशिका, अदिति, अंकिता, समृद्धि, गुरनूर, ईशांत कुमार, जिम्मेड़ और अन्य बच्चों ने शानदार प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं।
ये रहे विजेता
इस प्रतियोगिता में स्मायरा, अर्मिता , जिग्मेड़ प्रथम, निशिका द्वितीय, अदिति और अंकिता तृतीय स्थान पर रहे। इसके अतिरिक्त समृद्धि, ईशांत और गुरनूर ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।