फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकाघाट कालेज में एबीवीपी के प्रदर्शन में हंगामा, गेट पर जड़ा ताला, चार विद्यार्थियों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। कॉलेज की सफाई व्यवस्था और अन्य लंबित मांगों को लेकर कॉलेज प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान कैंपस में खूब हंगामा किया। जबरन कॉलेज के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। गेट पर खड़े होकर सरकार और कालेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। विद्यार्थियों को अंदर जाने से मना कर दिया। कॉलेज प्रबंधन के समझाने पर जब कार्यकर्ता नहीं माने तो माहौल बिगड़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस भी ताला खुलवाने में नाकाम रही। दस बजे से जड़ा कॉलेज का ताला दो बजे के बाद खोला। पूरा दिन कॉलेज में कक्षाएं नहीं लगीं। इस दौरान विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्यार्थी गेट के बाहर कालेज खुलने का इंतजार करते रहे। उधर, कालेज प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने एबीवीपी के चार पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

यह है मुख्य मांगें
छात्रों की मुख्य मांगों में शौचालयों की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना, अर्थशास्त्र में छात्रों की संख्या को देखते हुए दो अन्य पद सृजित करना, दो वर्ष पूर्व सरकार की ओर से स्वीकृत सात लाख की राशि से खेल के मैदान में स्टेडियम निर्माण करना, कक्षा के बाहर कूड़ेदान की व्यवस्था करना, पुस्तकालय में अतिरिक्त बैठने की व्यवस्था करना, कालेज के रास्तों को दुरुस्त करना और इंटर लॉकिंग व्यवस्था करना, परिसर से घास काटना आदि शामिल हैं।

चार प्रदर्शनकारियों पर पुलिस में शिकायत : प्राचार्य
कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. आरसी ढलारिया ने कहा कि प्रदर्शन करने वालों को समझाने की कोशिश की गई। वहीं, मुख्य द्वार पर ताला न लगाने का आह्वान किया गया। लेकिन कुछ विद्यार्थी नहीं मानें। पुलिस को सूचना देकर बुलाना पड़ा। पुलिस में दर्ज शिकायत में विद्यार्थी परिषद इकाई अध्यक्ष, महासचिव, सहसचिव के अलावा एक अन्य विद्यार्थी के नाम शामिल हैं। जिन्होंने कालेज गेट में ताला जड़ा है। उधर, एसएचओ सरकाघाट भारत भूषण का कहना है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें