फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटक से रूढ़िवादी प्रथाओं पर किया प्रहार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। भीम उत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि के रूप में थरजूण पंचायत की प्रधान जबना चौहान ने शिरकत की। आयोजन समिति के सदस्य प्रकाश चंद बंसल, दर्शन लाल, सीताराम और चमन लाल ने उनका स्वागत किया। संध्या में देवदासी और सती प्रथा के ऊपर इंजु राज के निर्देशन में कलाकारों ने नाट्य प्रस्तुत किया। इसके माध्यम से बताया गया कि रूढ़िवादी प्रथाएं किस तरह समाज के लिए कलंक हैं।
विज्ञापन

संध्या में बच्चों ने डांस और कविता पाठ कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गायक संजय संधू ने गीतों के माध्यम से बाबा साहब के जीवन और उनके विचारों को प्रस्तुत किया। मंडी के लोक कलाकार हरदेव हरि ने भी गीतों से उपस्थित श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। इस मौके पर मुख्यातिथि जबना चौहान ने कहा कि डॉ. आंबेडकर की ओर से निर्मित संविधान में दिए गए अधिकारों के कारण ही वह इस मुकाम पर पहुंची है। अपनी ग्राम पंचायत में शराबबंदी मुहिम छेड़ कर उन्होंने शराब बंद करवा देश में सबसे बड़ी मिसाल पेश की। पंचायत में बेटी के जन्म पर 11 पेड़ लगाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर देश को सच में ही स्वच्छ बनाना है तो लोगों को अपने मन और दिमाग से भी गंदगी बाहर निकालनी होगी, तभी देश का स्वच्छता अभियान पूरा हो सकता है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें