फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल को सेना पर भी विश्वास नहीं : अनुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। भाजयुमो का युवा सम्मेलन शीतला माता परिसर धर्मपुर में आयोजित हुआ। इसमें हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब से देश में मोदी सरकार बनी है देश की छवि विदेशों में भी सुधरी है। मोदी सरकार के पिछले पांच वर्षों का कार्यकाल बिना घोटाले के निकला है। उन्होंने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें सेना पर विश्वास नहीं और सेना से जवाब मांगते हैं। साथ ही वह पाकिस्तान के लिए हमेशा चिंतित रहते हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वह घर-घर तक मोदी सरकार की नीतियों को लेकर जाएं और लोगों को भाजपा के साथ चलने को कहें। इस मौके पर प्रदेश भाजयुमो महामंत्री रजत ठाकुर ने भी उपस्थित युवाओं को संबोधित किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष पूर्ण चंद, महामंत्री प्रताप सकलानी, महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी वंदना गुलेरिया, भाजयुमो मंडलाध्यक्ष राजेश ठाकुर, महामंत्री विनोद पालसरा, सचिव गायत्री दत्त शर्मा, संजय निराला, राजेंद्र ठाकुर, राजीव आर्य सहित भाजयुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें