मंडी। हिमाचल फिल्म सिटी के तहत मिसेज इंडिया हिमाचल प्रदेश का ऑडिशन संगीत सदन मंडी में आयोजित हुआ। इसमें मंडी जिले की 13 महिलाओं ने भाग लिया। 9 महिलाओं का चयन सेमीफाइनल के लिए किया गया। इस ऑडिशन में निर्णायक मंडल की भूमिका हिमाचल फिल्म सिटी के डायरेक्टर पदम वर्मा, लतेश भार्गव और भानु प्रिया ने निभाई। इस मौके पर नीलम, पायल, मीना, आशा, हिना, रेखा, अंजली, नविता, शशी, दिप्स, ईशा, भावना, पूजा आदि ने ऑडिशन में भाग लिया। मिसेज इंडिया हिमाचल प्रदेश 2017 की फाइनलिस्ट लतेश भार्गव ने बताया कि इससे पूर्व कुल्लू में 16 फरवरी को मिसेज हिमाचल का ऑडिशन किया गया। इसमें 4 महिलाओं को सेमीफाइनल के लिए चयनित किया गया है। चयनित महिलाओं का फाइनल मुुकाबला अप्रैल में किया जाएगा। 23 फरवरी को बिलासपुर में, 24 को कांगड़ा, 3 मार्च चंबा, 9 मार्च ऊना, 10 मार्च हमीरपुर, 17 मार्च सोलन, 24 मार्च नाहन, 30 मार्च शिमला में होंगे।