पधर (मंडी)। चौहारघाटी के राजकीय महाविद्यालय मुल्थान में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दर्जनों प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुमन शर्मा ने की। इस दौरान गोला फेंक, चक्का फेंक, लंबी दौड़, लांग जंप, हाई जंप और रस्साकशी प्रतियोगिता हुई। लंबी दौड़ प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में देश राज प्रथम, संजय कुमार दूसरे और सतीश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में कुमारी अनु प्रथम, अनीता दूसरे और सोनिका तीसरे स्थान पर रहीं। गोला फेंक प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में बंदो देवी प्रथम, कुमारी हसीना द्वितीय और नरेशा कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। छात्र वर्ग में देश राज पहले, संजय कुमार दूसरे और सतीश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। चक्का फेंक स्पर्धा में छात्रा वर्ग में कुमारी नरेशा पहले, बंदो देवी दूसरे और कुमारी सोनिका तीसरे स्थान पर रहीं। छात्र वर्ग में राजीव कुमार पहले, देश राज दूसरे और राजेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में छात्रा वर्ग में नीना कुमारी पहले, सरोज कुमारी दूसरे और अर्चना कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। छात्र वर्ग में संजय कुमार पहले, देश राज दूसरे और अरुण ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद में छात्रा वर्ग में कुमारी सोनिका पहले, कुमारी हसीना दूसरे और अनीता कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। छात्र वर्ग में अभिषेक पहले, संजय कुमार दूसरे और सतीश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। रस्साकशी में संजीवना कुमारी की ए टीम पहले स्थान पर रही। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुमन शर्मा ने विजेता और उप विजेता प्रतिभागियों को मेडल पहना कर सम्मानित किया। इस दौरान खेलकूद प्रतियोगिता प्रभारी डॉ. विशाल, प्रो. भाग चंद, प्रो. होशियार सिंह कटोच, प्रो. बुद्धि सिंह और राकेश कुमार सहित अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।
0000