फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंजैहली और थुनाग समेत बड़े कस्बे रहेंगे एनएच के दायरे से बाहर, बनेगा बाईपास

विज्ञापन
विज्ञापन
जंजैहली(मंडी)। मुख्यमंत्री के गृहक्षेत्र सिराज में पहले एनएच डडौर-चैलचौक-जंजैहली-छतरी -राणाबाग-नागन के निर्माण की कवायद भी शुरू हो गई है। बैठक में अधिकारियों ने प्रभावितों की आपत्तियां सुनते हुए खुलासा किया कि निर्माण दायरे से बड़े कस्बों को दूर रखा जाएगा। थुनाग और जंजैहली में विस्थापन न करके बाईपास का निर्माण किया जाएगा। ऐसे स्थानों पर बाईपास का निर्माण होगा। खुलासा किया कि डडौर से राणाबाग नेशनल हाईवे दो टनल से जुड़ेगा। 111 किलोमीटर लंबे इस हाईवे को जोड़ने के लिए दो छोटी टनल भी बनेंगी। इसमें एक टनल 1.600 मीटर की होगी, जो भराड़ी में बनेगी। दूसरी टनल 3.600 मीटर की होगी जो कि जंजैहली को छतरी से जोड़ेगी। इसी सड़क को लंबाथाच से जोड़ने के लिए राईकोट के पास दो पहाड़िया काटकर लंबाई को और भी छोटा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह हाई वे डडौर से राणाबाग होते हुए आनी के निगान में एनएच 305 कुल्लू से जोड़ने से औट लुहरी सड़क से जुड़ेगा। इससे कुल्लू, शिमला और रामपुर जाना आसान होगा और पर्यटन के नए आयाम भी स्थापित हो सकेंगे। बैठक में बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने सुझाव दिया कि इस हाईवे को कुम्मी बेहना से भी जोड़ा जाना चाहिए। इस बैठक में एनएच और लोनिवि के अधिकारी भी मौजूद रहेे। सिराज भाजपा सराज मंडल के महासचिव भीष्म ठाकुर ने बताया कि अधिकारियों ने बैठक में मौजूद प्रतिनिधियों व जनता से आह्वान किया है कि यदि कोई भी आपत्ति रह गई हो तो उसे एक सप्ताह में एनएच कार्यालय में दर्ज करवाएं। उसके बाद आगामी प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें