फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा मार्केट में टू व्हीलर पार्किंग के वसूले जा रहे मनमाने दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। इंदिरा मार्केट की टू व्हीलर पार्किंग में मनमाने शुल्क वसूलने का मामला सामने आया है। इस बाबत वाहन मालिक ने डीसी मंडी को लिखित शिकायत सौंपी है। इससे पहले ही इस तरह की कई शिकायतें सामने आ चुकी हैं। यहां पर प्रति घंटे का स्लैब बनाकर शुल्क तय किए गए हैं। जबकि, यहां पर मनमर्जी से शुल्क वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन

अधिवक्ता राजेश शर्मा ने डीसी को सौंपे शिकायत पत्र में कहा कि 25 जून को जब सुबह 11:30 बजे बाइक को इंदिरा मार्केट की छत पर पार्क किया तो पार्किंग में मौजूद शुल्क वसूलने वाले व्यक्ति ने 20 रुपये की पर्ची थमा दी। जब उन्होंने महज चार घंटे से कम समय तक बाइक पार्क करने की बात कही तो व्यक्ति ने तर्क दिया कि गाड़ी एक मिनट पार्क करो अथवा एक दिन, शुल्क बीस रुपये ही लगेंगे। जबकि, 4 घंटे तक गाड़ी पार्क करने का शुल्क महज 10 रुपये है। छह घंटे तक गाड़ी पार्क करने का शुल्क 15 रुपये और 12 घंटे की अवधि का शुल्क 20 रुपये हैं। जबकि, यहां पर मनमर्जी से सीधे 20 रुपये वसूले जा रहे हैं। उधर, एसी टू डीसी मंडी राज किशन ने कहा कि मामले की शिकायत नहीं मिली है। यदि इस तरह से अधिक शुल्क वसूला जा रहा है तो इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें