फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम विभाग की टीम ने नेरचौक में किया दुकानों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। श्रम निरीक्षक की अगुवाई में विभाग की टीम ने नेरचौक बाजार में करीब 50 दुकानों का निरीक्षण किया। विभाग की इस कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मच गया। नेरचौक में दुकानों, होटलों और अन्य व्यापारिक संस्थानों में दबिश देकर वहां पर बाल श्रम कानून को जांचा। इसके अलावा श्रम कानून और शॉप एक्ट के नियमों की अवहेलना करने पर खामियाजा भुगतने के लिए भी तैयार रहने को सचेत किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि दुकानदारों ने लाइसेंस डिस्पले नहीं किए थे। इसमें कुछ ऐसे दुकानदार भी सामने आए हैं जिन्होंने शॉप एक्ट के तहत लाइसेंस का नवीनीकरण ही नहीं किया है। उनको जल्द ऑनलाइन लाइसेंस के नवीनीकरण करने की चेतावनी दी गई है। बाल मजदूरी का कस्बे में कोई मामला पकड़ में नहीं आया है। श्रम निरीक्षक मंडी भावना शर्मा ने बताया कि दुकानदारों को लाइसेंस और न्यूनतम वेतन समेत कामगारों का पूरा विवरण डिस्पले करना अनिवार्य है। दुकानदारों को चेतावनी दी गई है। दूसरी मर्तबा पकड़ में आने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आने वाले दिनों में जिले के अन्य कस्बों में भी विभाग दुकानों का निरीक्षण करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें