फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर पार्क में दर्जनों कारोबारियों का सामान जब्त

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राज्यस्तरीय नलवाड़ एवं देवता मेला के समापन के आधा माह बाद भी जवाहर पार्क में डटे कारोबारियों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। शनिवार को एसडीएम राहुल चौहान के नेतृत्व में नगर परिषद और पुलिस दल ने मेला स्थल पहुंच कर कारोबारियों का सामान जब्त करना शुरू किया तो उनमें हड़ंकप मच गया। जिसके बाद वह आनन-फानन में अपना सामान समेटने लगे। वहीं जिन कारोबारियों का सामान प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद ने जब्त किया वह सामान वापस करने के लिए हाथ जोड़ते नजर आए। लेकिन, इस स्तर पर उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई। 21 मार्च से सुंदरनगर का पांच दिवसीय देवता मेला और 22 से 28 तक राज्यस्तरीय नलवाड़ मेले का आयोजन हुआ था। मेले के दौरान कारोबारियों को 15 अप्रैल तक का समय कारोबार करने के लिए दिया गया था। निर्धारित समय समाप्त होने के बाद लगातार प्रशासन कारोबारियों को अपना सामान समेटने को लेकर चेतावनी देता रहा। लेकिन, 12 दिन से अधिक बीत जाने के बाद भी दर्जनों कारोबारियों ने अपना कारोबार न समेटा तो शनिवार नलवाड़ मेला कमेटी के चेयरमैन एवं एसडीएम राहुल चौहान के नेतृत्व में नगर परिषद और पुलिस दल ने शिकंजा कसा और कारोबारियों का सामान उठा कर नगर परिषद के टिपरों में डालना शुरू कर दिया। जिसके बाद कारोबारियों में हड़ंकप मच गया। उन्हें शाम तक सामान समेटने को कहा गया। जिन कारोबारियों का सामान जब्त किया गया है उसे नगर परिषद के कार्यालय में रखा गया है। इधर, एसडीएम राहुल चौहान ने मेला स्थल पर निर्धारित समयावधि के बाद कारोबार जारी रखने पर कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मेला स्थल से कारोबार हटाने के बाद अब इसकी मरम्मत का कार्य किया जाएगा। जिससे स्थानीय लोगों को सैर व बच्चों को यहां पर खेलने में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें