फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैराथन में आशीश, तमन्ना रहे विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)।
विज्ञापन

लघु शिवरात्रि देव मेला जोगिंद्रनगर के पहले दिन रविवार को प्रदेश स्तरीय मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन चार वर्गों सीनियर मैन 13 किलामीटर और सीनियर वूमैन 10 किलोमीटर, अंडर-15 छात्र वर्ग 2 किलोमीटर और अंडर-14 छात्रा वर्ग 2 किलोमीटर तक आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के धावक-धाविकाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम अमित मैहरा ने किया। अंडर-15 छात्र वर्ग में चमन मंडी प्रथम, यशपाल जोगिंद्रनगर द्वितीय और करण ठाकुर सुंदरनगर तृतीय रहे। पहले तीन स्थानों पर रहने वाले धावकों को 3100, 2100 और 1500 रुपये के नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

अंडर-15 छात्रा वर्ग में मटरू की आयुशी प्रथम, जोगिंद्रनगर की ज्योति द्वितीय और जोगिंद्रनगर की तब्बू तीसरे स्थान पर रही। पहले तीन स्थानों पर रहने वाली धाविकाओं 3100, 2100 और 1500 के नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंडर-15 छात्रा वर्ग में मटरू की साक्षी, दिव्या, अलिशा, मेघना, नेहा और गलू की खुशी को 500-500 के सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंडर-15 छात्र वर्ग में जोगिंद्रनगर के हर्ष, शिवांश, संदीप, रवि और मटरू के नीरज ठाकुर तथा अभिषेक को 500-500 के सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वूमैन कैटागिरी में तमन्ना जोगिंद्रनगर प्रथम, नेहा हमीरपुर द्वितीय, मंजुला सुंदरनगर तृतीय स्थान पर रहीं। इन्हें 5100, 3100 और 2100 के नकद पुरस्कार देकर नवाजा गया। मैन कैटागिरी में मंडी के आशीष ने प्रथम, जोगिंद्रनगर के सावन बरवाल ने द्वितीय और प्रवीण तृतीय स्थान पर रहे। इन्हें नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


छात्रा वर्ग 15 या 14
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें