फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्मेट इस्तेमाल करने के लिए लोगों को करें जागरूक : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला पुलिस मंडी की मासिक संयुक्त सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक पुलिस लाइन मंडी के कामाक्षा हॉल में एसपी मंडी गुरुदेव चंद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें पुलिस अधीक्षक मंडी ने पुलिस कर्मचारियों के कल्याण संबंधित मुद्दों को सुना और उनका निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया। पुलिस अधीक्षक मंडी ने इस जिले के सभी थाना प्रबंधक अधिकारियों और चौकी प्रभारियों को कड़े दिशा निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्राधिकार में कानून व्यवस्था को बनाना सुनिश्चित करें, मादक पदार्थ विक्रेताओं और मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वालों को पकड़ने में तेजी लाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोपहिया वाहन चालकों और पीछे बैठी सवारी दोनों को हेल्मेट का प्रयोग करने के बारे में समझाएं तथा नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। बैठक में क्षेत्रीय न्यायिक विज्ञान प्रयोगशाला के सहायक निदेशक डा नीति प्रकाश दुबे और उप-जिला न्यायवादी नवीन शर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने अन्वेषणाधिकारियों को अन्वेषण की बारीकियों से अवगत करवाया और घटनास्थल का निरीक्षण और साक्ष्यों को इकट्ठा करने के लिए प्रचलित वैज्ञानिक विधियों के बारे में विस्तार से बतलाया। इस मौके जिला के तमाम पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें