फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब करसोग में कॉलेज की अधिसूचना रद्द होने पर भड़के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। अभी जंजैहली एसडीएम ऑफिस की अधिसूचना रद्द होने का विवाद थमा नहीं था कि सरकार ने करसोग में बहुतकनीकी कॉलेज की अधिसूचना रद्द करके एक नए आंदोलन को हवा दे दी है। तकनीकी संस्थान को करसोग के हाथों से छीनने पर लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने आंदोलन का बिगुल बजाते हुए प्रदेश सरकार से तुरंत अधिसूचना को बहाल करने की मांग की है। अन्यथा सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन को चेताया है। लोगों का कहना है कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और औद्योगिक परिदृश्य में करसोग पहले से ही पिछड़ा है। लेकिन, बहुतकनीकी संस्थान खोलकर यहां विकास की उम्मीद जगाई गई थी। जिसे छीन लिया गया है। अब युवाओं को बहुतकनीकी शिक्षा के लिए शिमला या सुंदरनगर 120 किमी तक का सफर तय करना पड़ेगा।
विज्ञापन


करसोग के लोगों के साथ धोखा
स्थानीय निवासी रूप लाल ने पॉलीटेक्निकल कॉलेज की अधिसूचना रद्द होने पर कड़ा ऐतराज जताया है। कहा कि यह करसोग की जनता के साथ बड़ा धोखा है। जहां करसोग में विकास के नए आयाम स्थापित करने चाहिए थे। विडंबना यह है कि यहां ऐसे तकनीकी कालेजों की सौगात को रद्द किया जा रहा है।
आंदोलन को चेताया
करसोग के सराहन जिला परिषद वार्ड के सदस्य श्याम सिंह चौहान ने पॉलीटेक्निकल कॉलेज की अधिसूचना रद्द करने पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। कहा कि कालेज खुलने से जहां गरीब युवाओं को इंजीनियर बनने का मौका घर पर ही मिलना था। युवाओं का यह सपना अधूरा रह जाएगा। अधिसूचना बहाल न हुई तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन

उग्र आंदोलन को चेताया
पवन ठाकुर ने अधिसूचना रद्द होने की कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की है। एनएसयूआई से जुड़े इस नेता ने कहा कि समय रहते सरकार ने अपना यह फैसला नहीं बदला तो एनएसयूआई सरकार के खिलाफ सड़कों में उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।
पार्टीबाजी से हटकर होगा आंदोलन
बिमल किशोर ने कहा कि यदि सरकार ने यह फैसला जल्द वापस न लिया तो आंदोलन का बिगुल बजा दिया जाएगा। धरना प्रदर्शन होगा। क्योंकि पॉलीटेक्निकल कॉलेज हर युवा की जरूरत है। इसके लिए करसोग का हर एक आदमी पार्टीबाजी से हटकर करसोग की इस संस्था को बचाने में सड़क पर उतरेगा और हर संभव प्रयास करेगा ।

ओके
पहाड़ी गायक पाल सिंह की एलबम सुकेती धमाका-2 रिलीज
करसोग (मंडी)। लोक गायक पाल सिंह की दूसरी नॉन-स्टॉप पहाड़ी एलबम सुकेती धमाका-2 रिलीज हो गई है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यू ट्यूब में मात्र 6 दिनों में ही इसे तीस हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। एलबम का विमोचन करसोग के विधायक हीरा लाल की ओर से सराहन में एक कार्यक्रम के दौरान किया गया। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता चमन लाल, करसोग भाजपा मंडल सचिव कुदन ठाकुर, शक्ति केंद्र के अध्यक्ष पद्मनाभ शर्मा, ग्राम पंचायत सराहन के उपप्रधान बिशन सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष चंपा देवी सहित कौल राम, मस्तराम, मेघ सिंह, जयवंती ठाकुर, भूप सिंह ठाकुर, रजनीश और रामधन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें