फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगढ़ टीम ने जीती लालग क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़ टीम ने जीती लालग क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन

विजेता टीम को 31 हजार का दिया इनाम
उपविजेता टीम को दिए गए 15 हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
करसोग (मंडी)। खेल एवं संस्कृति क्लब लालग की ओर से लालग में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन करवाया गया। समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि भाजपा जिला सुंदरनगर सचिव कमल ठाकुर ने शिरकत की। क्लब लालग के अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा और सचिव खेम सिंह ने बताया कि क्लब के सदस्यों ने मुख्य अतिथि कमल ठाकुर का जोरदार स्वागत किया और उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की खेलकूद प्रतियोगिताओं से युवाओं के अंदर जोश और भाईचारे की भावना का विकास होता है। उन्होंने खेल एवं संस्कृति क्लब लालग और समस्त खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। क्लब को उन्होंने पांच हजार रुपये नकद प्रदान किए। क्लब के सचिव ने कहा कि प्रतियोगिता में 35 टीमों के चार सौ खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच रामगढ़ और स्यांज की टीमों के बीच खेला गया। इसमें स्यांज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 77 रन बनाए , जिसे रामगढ़ टीम ने 4 बॉल शेष रहते 78 रन बनाकर अपने नाम किया। विजेता टीम को 31000 नकद के साथ क्रिकेट किट और द्वितीय स्थान पाने वाली टीम को 15000 नकद के साथ क्रिकेट किट प्रदान की गई। मैन ऑफ दी मैच रामगढ़ टीम के विक्रम को घोषित किया गया। क्लब के अध्यक्ष ने बताया कि वह प्रतियोगिता को पिछले दस सालों से करवा रहे हैं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए उन्होंने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें