फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का सिराज दौरा; जंजैहली में कोई कार्यक्रम नहीं

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जंजैहली (मंडी)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सिराज क्षेत्र के प्रस्तावित दो दिवसीय दौरे के बीच जंजैहली एसडीएम कार्यालय को लेकर सिराज संघर्ष समिति की भूख हड़ताल वीरवार को 18वें दिन में प्रवेश कर गई है। सिराज संघर्ष समिति सरकार और मुख्यमंत्री के साथ बगावत पर है। इस बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आगामी 10 और 11 मार्च को सिराज विस क्षेत्र का दौरा फाइनल कर दिया है। सीएम के सिराज दौरे को लेकर जिला प्रशासन और सिराज भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। वीरवार को जंजैहली में भूख हड़ताल पर बैठी महिलाओं में लता देवी, द्रोपती देवी, रीना देवी, बेसरू देवी और जेठी देवी शामिल हैं। जंजैहली एसडीएम कार्यालय को लेकर अब महिलाओं ने सरकार के खिलाफ बगावत का बिगुल बजा दिया है। सिराज संघर्ष समिति के संयोजक जगदीश रेड्डी ने बताया कि मुख्यमंत्री के सिराज दौरे पर सिराज संघर्ष समिति उनका घेराव भी कर सकती है। उधर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दो दिवसीय सिराज दौरे में जंजैहली को पूरी तरह से कट कर दिया गया है। जंजैहली में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का सिराज दौरे के दौरान कोई कार्यक्रम नहीं रखा गया है। सीएम थुनाग, लंबाथाच, धरवारथाच, भाटकीधार और बागाचनोगी में ही अपने कार्यक्रम करेंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे। मुख्यमंत्री का जंजैहली में कोई कार्यक्रम न होना जंजैहली वासियों को झटका दे गया है। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य गुलजारी लाल ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के लिए पूरा सिराज एक परिवार है तथा मुख्यमंत्री अपने हलके के सभी लोगों से लगाव रखते हैं। उन्होंने कहा कि जंजैहली में मुख्यमंत्री पूर्व के दौरे में करोड़ों की घोषणाएं कर चुके हैं। सिराज संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेंद्र रेड्डी ने कहा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का सिराज दौरे पर जंजैहली के लोग घेराव कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के टूर प्रोग्राम में जंजैहली में उनका कोई भी कार्यक्रम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें