मंडी। निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 20 पद भरे जाएंगे। रोजगार कार्यालय के माध्यम से यह नियुक्तियां होंगी। जिसके लिए साक्षात्कार तय कर दिए गए हैं। निर्धारित योग्यता सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए 10वीं तथा सिक्योरिटी सुपरवाइजर पद के लिए बीए रखी गई है। आवेदक शारीरिक रूप से योग्य होना चाहिए तथा आवेदक का नाम जिला मंडी के किसी भी रोजगार कार्यालय में दर्ज होना चाहिए। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी मनोरमा देवी ने इसकी पुष्टि की है। कहा कि सिक्योरिटी एंड इंटेलीजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड रीजनल सेंटर सरहिंद की ओर से सिक्योरिटी गार्ड के 250 पद तथा सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 20 पदों को भरने के लिए बेरोजगार युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे। साक्षात्कार के समय उम्मीदवार अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, रोजगार पहचान पत्र जरूर लाएं। साक्षात्कार 15 जनवरी को क्षेत्रीय कार्यालय मंडी, 16 जनवरी को रोजगार कार्यालय नेरचौक, 17 जनवरी को रोजगार कार्यालय सुंदरनगर, 18 जनवरी को रोजगार कार्यालय गोहर, 19 जनवरी को रोजगार कार्यालय पधर, 20 जनवरी को रोजगार कार्यालय जोगिंद्रनगर तथा 22 जनवरी को रोजगार कार्यालय सरकाघाट में सुबह 10 बजे से आयोजित किए जाएंगे।