फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयराम ठाकुर को प्रदेश की नेतृत्व मिलना उचित : मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को अप्रत्याशित जन समर्थन मिलना भाजपा की केंद्र सरकार की मजबूती का सबूत है। मंडी बचाओ संघर्ष मोर्चा ने जयराम ठाकुर को सीएम बनाने की वकालत तेज कर दी है। मंडी बचाओ संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष लक्ष्मेंद्र सिंह और कार्यकारिणी सदस्यों ने कहा कि प्रदेश की जनता ने शिमला सरकार के तार सीधे केंद्र की भाजपा सरकार से जोड़ दिए हैं। वहीं मुख्यमंत्री पद को लेकर तीन दिन से अड़ा पेच सिराज क्षेत्र से पांचवीं बार भाजपा की जीत दर्ज करवाने वाले विधायक जयराम ठाकुर को मनोनीत कर सुलझ सकता है। सिराज विधानसभा क्षेत्र हिमाचल प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों में से एक है, जहां से जिला मंडी को आजादी के बाद मुख्यमंत्री मिलना जिले के लिए एक खासी उपलब्धि और सम्मान होगा। क्योंकि कर्म सिंह ठाकुर, पंडित सुख राम और ठाकुर कौल सिंह लगातार मुख्यमंत्री पद से वंचित रहे हैं। जिला मंडी का मुख्यमंत्री प्रतिनिधित्व का सपना जय राम ठाकुर को सौंप कर साकार हो सकता है। मंडी बचाओ संघर्ष मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मंडी से लोकसभा सांसद रामस्वरूप शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से उम्मीद जताई है कि जिला मंडी से भाजपा की झोली में 9 विधायक और सांसद जिताने वाली जन समर्थन लहर को 2019 लोक सभा चुनाव के लिए बरकरार रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें