फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी के 24 होनहार दिखाएंगे राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जूनियर वर्ग की छात्र-छात्राओं के पांच दिवसीय कबड्डी कैंप का आयोजन सिरड़ा इंजीनियर कॉलेज में किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व कबड्डी कोच डीआर चौधरी ने की। संघ के तकनीकी कमेटी के सदस्य प्रेम ठाकुर और संघ के प्रधान टेक चंद शर्मा ने बच्चों को खेल के दांव पेच सिखाए। इस कैंप में जिलाभर के 50 के करीब छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें 12 लड़कियां और 12 लड़के राज्यस्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए चुने गए। यह प्रतियोगिता सिरमौर के शिलाई में आयोजित की जाएगी। छात्र वर्ग के कबड्डी टीम के कोच टेक सिंह ठाकुर और टीम मैनेजर सुभाष शर्मा और छात्रा वर्ग के टीम कोच धर्मपाल, टीम के मैनेजर रूप लाल और कबड्डी संघ के वरिष्ठ उपप्रधान हेम सिंह ठाकुर ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई। प्रतियोगिता में अनिल ठाकुर, राहुल ठाकुर, ओम प्रकाश, कुलदीप चंदेल, अभिषेक चौहान, विनय ठाकुर, धीरज कटोच, अक्षय कुमार, महेश, जीवन लाल, जसविंद्र, मोनित कुमार और लड़कियों में तोरमा, प्रीति, शबनम कुमारी, नेहा कटोच, शिवानी ठाकुर, कुसमा, मालवी शर्मा, खेम लता, नेहा ठाकुर, बवीता देवी, अंकिता और दिशा चौहान का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें