करसोग (मंडी)। जिला मंडी की 33वीं जिलास्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन रावमा पाठशाला करसोग में हुआ। प्रतियोगिता के समापन समारोह में सीपीएस और स्थानीय विधायक मनसाराम ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। खेलकूद प्रतियोगिता में मंडी जिले के 20 खंडों के 800 खिलाड़ी और 200 अधिकारियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के संयोजक सचिव एवं रावमा पाठशाला करसोग के प्रधानाचार्य मंगत राम कपूर ने मुख्य अतिथि तथा अतिथियों सहित खिलाड़ी छात्रों और उनके साथ आए हुए अध्यापकों का आभार जताया। खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबाल सदर खंड प्रथम विजेता, उपविजेता सुंदरनगर खंड प्रथम, कबड्डी में विजेता करसोग खंड-प्रथम, उपविजेता द्रंग खंड-प्रथम, खो-खो में विजेता सुंदरनगर खंड-प्रथम, उपविजेता चौंतडा खंड-प्रथम, बैडमिंटन में विजेता सुंदरनगर खंड-प्रथम, उपविजेता सदर खंड, योगा में विजेता द्रंग खंड-प्रथम, उपविजेता चौंतड़ा खंड-प्रथम, हॉकी में विजेता रावमापा पंडोह, उपविजेता रावमापा सुंदरनगर, फुटबाल में विजेता रावमापा सुंदरनगर, उपविजेता रावमापा सरकाघाट, बास्केट बाल में विजेता रावमापा सरकाघाट रहा। उपविजेता एमपीएस सुंदरनगर, हैंडबाल में विजेता रावमापा गुम्मा, जबकि उपविजेता रावमापा सरकाघाट रहा। मार्चपास्ट में विजेता कटौला खंड रहा। कुश्ती में 32 किग्रा में प्रथम नरेंद्र ठाकुर चौंतड़ा, 35 किग्रा भार वर्ग में प्रथम शुभम चौंतड़ा, 38 किग्रा में निशांत चौंतडा ने मेडल जीता। खेलों में सुंदरनगर खंड प्रथम को ओवरऑल चैंपियन चुना गया। कार्यक्रम के दौरान रावमा पाठशाला करसोग की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी अतिथियों का मन मोह लिया। इस मौके पर खंड कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वी सिंह नेगी, उपाध्यक्ष हीरालाल गौतम, महासचिव जगतराम, जिला क्रीड़ा संघ मंडी के उपप्रधान दिनेश नांरग, रावमा पाठशाला चुराग के प्रधानाचार्य डा. गिरधारी सिंह ठाकुर, रावमा पाठशाला काओ के प्रधानाचार्य यादेश गुप्ता, रावमा पाठशाला बगी के प्रधानाचार्य इंद्र सिंह, रावमा पाठशाला गुम्मा के प्रधानाचार्य डा. सुनील, रावमा पाठशाला बखरौट के प्रधानाचार्य मुंशीराम, स्टेज सचिव डीडी प्रेमी सहित कई गण्यमान्य लोगों ने भाग लिया।