फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पेट दर्द की शिकायत पर बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन, जांच में गर्भवती निकली नाबालिग

Wed, 28 Feb 2024 04:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाबालिग लड़की का आरोप है कि उसके गांव के साथ लगती पंचायत के एक 22 वर्षीय युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लड़की के पेट में दर्द हो रहा था। इसको लेकर वह नागरिक अस्पताल धर्मपुर पहुंची। डॉक्टर ने जब उसके टेस्ट करवाए तो वह गर्भवती निकली। इस पर डॉक्टर ने लड़की के पिता को बुलाया और उन्हें बताया कि बेटी गर्भवती है। इसपर परिजनों ने पुलिस थाना धर्मपुर के पास शिकायत दर्ज करवाई।
बताया जा रहा है कि पीड़िता के गांव के साथ लगने वाली पंचायत के एक 22 वर्षीय युवक ने इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया है। नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके साथ युवक ने जबरदस्ती संबंध बनाए और धमकी दी कि उसने इसके बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी सरकाघाट संजीव कुमार गौतम ने कहा कि पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें