फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: राष्ट्रीय किसान सम्मेलन में पहुंचे हिमाचल के 14 प्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
दो महिलाएं भी शामिल, पहली बार प्रदेश से महिला प्रतिनिधि कर रहीं प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। अखिल भारतीय किसान सभा का 36वां चार दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शनिवार को तेलंगाना के नालगोंडा में किसानों की विशाल रैली के साथ शुरू हुआ। सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश से राज्य अध्यक्ष राकेश सिंघा और महासचिव महेंद्र राणा के नेतृत्व में 14 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में 12 पुरुष और दो महिला प्रतिनिधि शामिल हैं।
किसान सभा के जिला सचिव भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में मंडी से कुशाल भारद्वाज, भूपेंद्र सिंह, महेंद्र राणा और रीता देवी के अलावा शिमला, कुल्लू, सिरमौर, सोलन और कांगड़ा जिलों के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। महिला प्रतिनिधियों में रामपुर से कृष्णा राणा और धर्मपुर खंड की एक प्रतिनिधि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सम्मेलन में पहली बार हिमाचल प्रदेश से महिला प्रतिनिधि भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित इस सम्मेलन के पहले दिन किसानों ने विशाल रैली निकाली। रैली को संबोधित करते हुए राकेश सिंघा ने हिमाचल प्रदेश के किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। सम्मेलन के आगामी तीन दिनों में किसानों की मांगों और उनके समर्थन में आंदोलन की भावी रणनीति पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें