सरदार पटेल विवि मंडी ने बनाई एंटी रैगिंग कमेटी, डॉ.राजेश कुमार शर्मा होंगे अध्यक्ष
यूजीसी और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के मुताबिक निपटाए जाएंगे रैगिंग के मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विवि मंडी ने रैगिंग को रोकने और संबंधित मामलों को निपटाने के लिए एक 14 सदस्यीय कमेटी और स्क्वायड दल का गठन किया गया है। यह कमेटी और स्क्वायड दल यूजीसी और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के मुताबिक मामलों को निपटाएंगे।
इस कमेटी के अध्यक्ष डीन सीडीसी डॉ. राजेश कुमार शर्मा को बनाया गया है। वहीं, अन्य सदस्यों में कमेटी में सहायक प्रोफेसर डॉ.चेतन चौहान, सहायक प्रो. डॉ. शिवन, मंडी सदर के थाना प्रभारी देशराज, इंडियन नेशनल कांग्रेस के अनिल शर्मा, बीएससी, एमएससी इंटीग्रेटेड फिजिक्स की स्तुति, एमएससी फिजिक्स के दूसरे साल के विश्वास शर्मा, हिस्ट्री चौथे सेमेस्टर के कृष्ण चंद और वरिष्ठ सहायक खुशहाल को सदस्य चुना गया है। वहीं, एंटी रैगिंग स्क्वायड में एसोसिएट प्रो. डॉक्टर अक्षय कुमार को अध्यक्ष चुना गया, जबकि सहायक प्रो. डॉ. ममता शर्मा, सहायक प्रो. विकेश कुमार और सहायक रजिस्ट्रार डॉक्टर परीक्षित शर्मा को सदस्य बनाया गया है। एसपीयू के रजिस्ट्रार इंजीनियर सुनील वर्मा ने कहा कि एंटी रैगिंग कमेटी और एंटी रैगिंग स्क्वायड का एसपीयू ने गठन किया है। यूजीसी और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के मुताबिक रैगिंग के मामले को निपटाएंगे।