फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी में 133 सड़कें बाधित, 250 ट्रांसफार्मर ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। भारी बारिश के बाद मंडी जिले में जनजीवन प्रभावित है। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार वीरवार शाम 5:00 बजे तक जिले में कुल 133 सड़कें अब भी बंद पड़ी हुई हैं। इनमें अधिकांश ग्रामीण सड़कें हैं। राज्य एवं राष्ट्रीय राजमार्ग सुचारु हैं। रिपोर्ट के अनुसार 250 ट्रांसफार्मर बंद हैं।
विज्ञापन

इनमें से अधिकतर थलौट और आसपास के इलाकों में प्रभावित हुए हैं। जिले के विभिन्न मंडलों में 52 जलापूर्ति योजनाएं बाधित हैं। इससे कई पंचायत क्षेत्रों में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सबसे अधिक प्रभावित सराज मंडल है, जहां 62 सड़कें अब भी बंद हैं। थलौट में 26, करसोग में 10, सुंदरनगर में 3, पधर में 4, सरकाघाट में 6, धर्मपुर में 6 और गोहर में 7 सड़कें अब भी ठप हैं।
बिजली आपूर्ति के मामले में थलौट डिवीजन में सबसे अधिक 250 ट्रांसफॉर्मर ठप हैं। जलशक्ति विभाग की रिपोर्ट के अनुसार थुनाग डिवीजन में 16, करसोग में 15, धर्मपुर में 6, मंडी में 5, सुंदरनगर और पधर में 3-3 और बग्गी में 4 पेयजल योजनाएं बंद हैं। उधर, डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में बहाली कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें