फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ेदानों से हटाया गया सांसद का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़ेदानों से हटाया गया सांसद का नाम
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों ने स्वयं कूड़ेदानों में सांसद के नाम के स्टीकर उखाड़ फेंके
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होते ही कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
जोगिंद्रनगर(मंडी)। क्षेत्र में आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले कूड़दानों से सांसद रामस्वरूप शर्मा के नाम को हटा दिया गया है। इस खबर को अमर उजाला ने प्राथमिकता से प्रकाशित किया था। खबर छपते ही अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए इन कूड़दानों से सांसद का नाम हटा दिया है। गौर हो कि क्षेत्र में कई ऐसे स्थान थे, जहां पर स्थापित सांसद के नाम के कूड़ेदानों पर रामस्वरूप शर्मा के नाम के स्टीकर आचार संहिता लगने के बाद भी नहीं हटाए गए थे। खबर छपने के बाद विभागीय अधिकारियों ने स्वयं कूड़ेदानों में सांसद के नाम के स्टीकर उखाड़ फेंके हैं। हालांकि स्थानीय निर्वाचन कार्यालय ने इस बाबत कोई भी दिशा निर्देश जारी नहीं किए हैं। स्थानीय निर्वाचन कार्यालय के अनुसार यह मामला आदर्श आचार संहिता की उल्लंघना की श्रेणी में नहीं है। उधर, इस बारे में स्थानीय निर्वाचन कानूनगो तेज सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता के लागू होते ही प्रदेश और देश सरकार की उपलब्धियों का हर होर्डिंग, बोर्ड और अन्य सामग्री को हटा दिया गया है। बावजूद इसके भी अगर किसी जगह पर आदर्श आचार संहिता की उल्लंघन हुआ है तो यहां पर भी नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें