फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलविंद्र बिल्ला, दिलप्रीत ढिल्लो और विक्की चौहान संध्याओं में होंगे मुख्य आकर्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलविंद्र बिल्ला, दिलप्रीत ढिल्लो और विक्की
विज्ञापन

चौहान सांस्कृतिक संध्याओं में होंगे मुख्य आकर्षण
मंडलायुक्त विकास लाबरू सुंदरनगर में कल करेंगे राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
सुंदरनगर(मंडी)। 22 से 28 मार्च तक आयोजित किए जाने वाले राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला सुंदरनगर के शुभारंभ पर मंडी के मंडलायुक्त विकास लाबरू बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। समापन अवसर पर 28 मार्च को उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर मुख्यातिथि होंगे। राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला कमेटी के चेयरमैन एवं एसडीएम डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया मेला के दौरान 5 सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की जाएंगी। पहली संध्या में 22 को पंजाबी गायक दिलप्रीत ढिल्लो मुख्य आकर्षण होंगे। 23 मार्च की संध्या एक शाम शहीदों के नाम आयोजित होगी। 24 मार्च को एससी भारद्वाज व एनजेडसीसी समूह के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 25 मार्च को प्रख्यात पहाड़ी गायक विक्की चौहान और 26 मार्च को पांचवीं और अंतिम सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक कुलविंद्र बिल्ला अपने गीतों से श्रोताओं का मन मोहेंगे। उन्होंने बताया 10 अप्रैल से आरंभ होने वाले पांच दिवसीय राज्य स्तरीय देवता मेला के शुभारंभ पर पुलिस अधीक्षक मंडी गुरदेव शर्मा और समापन पर 14 अप्रैल को अतिरिक्त प्रधान सचिव मुख्यमंत्री संजय कुंडू बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें