फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में समैला-प्लासी-त्रिफालघाट सड़क पर चलना मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
समैला-प्लासी-त्रिफालघाट सड़क पर
विज्ञापन

बारिश के बाद पैदल चलना मुश्किल
बलद्वाड़ा(मंडी)। समैला पंचायत की समैला-प्लासी-त्रिफालघाट सड़क की हालत इतनी खराब है कि बारिश के बाद इस पर पैैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। बारिश में यह सड़क बेहद खराब हो गई है। वीरवार को सड़क पर पड़े गड्डे पानी से भर जाने के कारण इस सड़क पर वाहन चलाना बहुत मुश्किल हो गया। सड़क की टारिंग लंबे समय से उखड़ी हुई है। सड़क पर दोपहिया वाहन चलाना तो खतरे से खाली नहीं है। सड़क पर कीचड़ इतना है कि लोगों को सड़क आर-पार करना मुश्किल होता जाता है। प्रधान ग्राम पंचायत समैला अश्विनी कुमार, उप प्रधान ज्ञानचंद और वार्ड मेंबर कश्मीरा देवी, सरिता देवी, संध्या देवी, चंपा देवी ने विभाग से शीघ्र इसका समाधान करने के की मांग की है। उधर, एसडीओ लोक निर्माण विभाग बलद्वाड़ा अनिल राणा ने कहा कि मौसम खुलते ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें