मेला स्मारिका के लिए 20 तक मांगे लेख
सुंदरनगर (मंडी)। 22 से 28 मार्च तक आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय नलवाड़ मेले में प्रकाशित की जाने वाली स्मारिका से संबंधित उप समिति की बैठक मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम डॉ. अमित कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को हुई। बैठक में प्रतिवर्ष प्रकाशित की जाने वाली स्मारिका को इस वर्ष और आकर्षक बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर लेखकों, कवियों और साहित्यकारों का आह्वान किया कि अपने लेख 20 मार्च से पहले एसडीएम कार्यालय सुंदरनगर को भिजवाना सुनिश्चित करें।