फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे पार्किंग में खड़ी कार जली

विज्ञापन
burning car - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर शहर के सलाह में सड़क किनारे पार्क की गई कार आग की भेंट चढ़ गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार वीरवार को सुबह नगर परिषद के सलाह वार्ड स्थित पेट्रोल पंप के सामने पार्क की गई कार (एचपी31बी-6235) से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ। इस बीच आसपास खड़े लोग कुछ समझ पाते उतने में कार से आग की लपटें निकलना शुरू हो गईं। आग इतनी अधिक बढ़ गई कि उस पर लोगों को काबू पाना मुश्किल हो गया। इसके बाद दमकल विभाग को सूचित कर मौके पर बुलाया गया। मौके पर पहुंच कर दमकल विभाग की टीम ने आग पर जब तक काबू पाया, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। इस घटना में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप के सामने पार्किंग में खड़ी कार में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। पुलिस थाना सुंदरनगर के प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि सलाह में पेट्रोल पंप के सामने कार में आग लगने की सूचना मिली है। इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें