फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधराणी-थाटा सड़क नहीं हुई बहाल, बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी। सराज विधानसभा क्षेत्र में बर्फबारी और भू स्खलन से अभी तक अधिकांश संपर्क मार्ग बहाल नहीं हो पाए हैं। इससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत तुंग जहलगाड़ के पूर्व प्रधान भीखम राम ने बताया कि पिछले दो माह से क्षेत्र की दुर्गम पंचायत थाटा और बूंग जहल गाड़ को उपमंडल सराज और जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली एक मात्र सड़क सुधराणी-थाटा अभी तक बहाल नहीं हो सकी है। ऐसे में क्षेत्र के कर्मचारियों, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और आम लोगों को 6-7 किलोमीटर पैदल चल कर मुख्य सड़क तक पहुंचना पड़ रहा है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने उपरोक्त सड़क की बहाल के लोनिवि को आदेश दिए थे। इस सड़क को बालीचौकी से थाटा-गाड़ा गुशैणी तक डीएमआर जिले की मुख्य सड़क घोषित की गई है लेकिन, लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते और मौसम साफ होने पर आज तक इस सड़क को बहाल नहीं किया गया है। सड़क बहाल न होने से लोगों को मजबूरी में छोटे वाहनों से भारी भरकम राशि अदा करने पर अपने गंतव्यों तक पहुंचना पड़ रहा है। क्षेत्र के महेंद्र सिंह, संत राम, केशव राम, केहर सिंह, हेम राज सहित अन्य ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से गुहार लगाई है कि क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए शीघ्र सड़क को बहाल करवाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें