फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोला कुफरू सड़क हादसे में चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। मनोला कुफरू सड़क पर बोलेरो पिकअप बुधवार देर रात अनियंत्रित होकर लुढ़क गई। सड़क हादसे में चालक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चालक की सांसे चल रही थीं, लेकिन पालमपुर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान विनोद कुमार (41) पुत्र माधोराम निवासी मनोला के रूप में हुई है। लडभड़ोल पुलिस चौकी के प्रभारी हरनाम सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें