फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने पूरा किया वादा : रामस्वरूप

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश को पूरा भरोसा है तथा वह जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। पीओके में उग्रवादियों के ट्रेनिंग कैंप को एक बार फिर से तबाह करने के बाद उन्होंने अपना वादा पूरा किया है। यह बात सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कही है। उन्होंने कहा कि भारत की प्राचीन परंपरा रही है कि अपने दुश्मन को उनके घर में घुसकर मारते हैं। भारत ने इस बात को बार-बार सार्थक किया है। पाकिस्तान के पालतू जैश ए मोहम्मद के आतंकवादियों ने कायरतापूर्ण तरीके से पुलवामा में सेना की गाड़ी को निशाना बनाया था तथा उस आतंकवादी हमले में देश ने अपने 45 वीर जवानों को खोया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसी दिन एलान किया था कि वह दुश्मनों को उनके घर में घुसकर मारेंगे। सोमवार रात करीब 3.30 बजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने जैश ए मोहम्मद के आतंकवादी अड्डों को निशाना बनाया और करोड़ों भारतीयों के दिलों को ठंडक पहुंचाई है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें