फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल ने अभिषेक को गोल्ड देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के अभिषेक सोनी को शिक्षा के क्षेत्र में दूसरी बार गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है। मास्टर इन फॉर्मेसी फार्मास्युटिकल में वर्ष 2015 में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अभिषेक सोनी को हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गोल्ड मेडल सम्मानित कियास। अभिषेक सोनी अभिलाषी विश्वविद्यालय चैलचौक के फॉर्मेसी विभाग में बतौर सहायक प्रोफेसर सेवाएं दे रहे हैं। वह 12 वर्षों से लगातार सुकेत सर्व देवता कमेटी के अध्यक्ष के तौर पर समाजसेवा और देवसेवा के कार्य कर रहे हैं। अभिषेक सोनी ने कहा कि इस सम्मान का श्रेय वह अपने माता-पिता, देव समाज और गुरुजनों को प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें