फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांगणा में मोमबती जुलूस निकाल दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में पांगणा में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मोमबत्ती जुलूस निकाल कर वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। बस स्टैंड में भारी संख्या में एकत्रित हुए लोगों ने शहीदों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा। इसके बाद मोमबत्तियां जलाकर जुलूस निकाला। इस दौरान लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद, वीर जवान अमर रहे, भारत माता की जय, वीर जवानों का बलिदान नहीं भूलेगा हिंदुस्तान के नारे लगाए। इस दौरान व्यापार मंडल के सदस्य, महिला मंडल पांगणा, युवक मंडल पांगणा, ग्राम पंचायत पांगणा, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, पतंजलि योग पीठ की स्थानीय इकाई, सरस्वती विद्या मंदिर, सनराइज माडल स्कूल, माडल पब्लिक स्कूल, सरकारी विद्यालय के विद्यार्थियों, भाजपा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भाग लिया।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें