मंडी। भाजपा सदर मंडल मंडी की दो दिवसीय आवासीय बैठक के द्वितीय सत्र का आयोजन मंडी में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने की। इस मौके पर पुलवामा में शहीद जवानों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद पुलवामा हमले के विरोध में रोष प्रदर्शन करते हुए सेरी मंच पर पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। इस बैठक में भाजपा जिला विस्तारक हेत राम, भाजपा जिला मंडी महामंत्री चेत राम, मंडल विस्तारक जगदीश शर्मा सहित भाजपा से संबंधित कई पंचायत प्रधान, उपप्रधान, जिला परिषद के सदस्य व बीडीसी सदस्य उपस्थित रहे।