फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनारसा में बोलेरो कैंपर लुढ़की, 2 जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पनारसा में जीप लुढ़की, दो घायल
विज्ञापन

मंडी। पनारसा के समीप चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वाहन में सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने हादसों के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बोलेरो कैंपर अखबारों को लेकर मंडी से कुल्लू की तरफ जा रही थी। इस दौरान पनारसा के पास गाड़ी स्किड होकर अनियंत्रित हो गई और ब्यास किनारे जा पहुंची। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया। यहां दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायलों की पहचान अशोक और लवली निवासी नूरपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लवली ने लिफ्ट ली थी। एएसपी पुनीत रघु ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें