फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 459 स्कूलों में शुरू होगी प्री-नर्सरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। निजी स्कूलों की तर्ज पर अब जिला मंडी में भी सरकारी स्कूलों में प्री-नर्सरी का प्रावधान होगा। अभिभावक बिना किसी खर्चे के नौनिहालों को पहली कक्षा से पहले क, ख, ग और एबीसी का पाठ पढ़ा पाएंगे। वहीं प्ले-वे यानी खेल खेल में रंग बिरंगी पुस्तकों और डिजिटल कंसेप्ट के माध्यम से नौनिहालों में आधुनिक शिक्षा दी जाएगी। प्री-नर्सरी के लिए मंडी जिले के 459 स्कूलों का चयन किया गया है। जहां आठ अक्तूबर के बाद एडमिशन मिलना शुरू हो जाएंगे। एक अक्तूबर के बाद चिन्हित स्कूलों में नौनिहालों की एडमिशन के लिए अभियान शुरू किया जाएगा। इसकी पुष्टि जिला समन्वयक प्री-प्राइमरी अमृत लाल ने की है।
विज्ञापन

ऐसी रहेगी व्यवस्था
जिलेभर में 459 प्री-प्राइमरी स्कूलों में यह योजना लागू होना प्रस्तावित है। लिहाजा प्रत्येक स्कूल से प्रारंभिक चरण में एक-एक अध्यापक को प्री-नर्सरी के लिए चिन्हित किया गया है। जो नौनिहालों को शिक्षित करेंगे।
यह होंगी विशेषताएं
प्री नर्सरी में बाल मनोविज्ञान आधारित प्रशिक्षण, खेल विधि द्वारा पढ़ाई, उपयुक्त सुविधाएं, रंग बिरंगी पुस्तकें, डिजिटल तकनीक का उपयोग, बच्चों के निरंतर विकास का रिपोर्ट कार्ड, नि:शुल्क शिक्षण सामग्री, अभिभावकों के साथ समुचित समन्वय।
विज्ञापन

..
दो स्थानों पर लग रही कार्यशाला
अध्यापकों को प्रशिक्षित करने के लिए विशेष कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। मंडी में डाइट और रिवर बैंक में इन कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है ताकि योजना के अनुसार शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा सके और इस कंसेप्ट का क्रियान्वयन सही ढंग से हो।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें