फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश पर जान न्योछावर करने वाले कारगिल हीरो किए याद

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मंडी। प्रशासन की ओर से पहली बार मंडी में जिला स्तरीय कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इसकी अध्यक्षता सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ने की। इस दौरान मंडी जिले से संबंध रखने वाले कारगिल शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इनमें नायक सरवन कुमार की पत्नी कांता देवी, ग्रेनेडियर नरेश कुमार की माता सत्या देवी, नायब सूबेदार खेमचंद की पत्नी प्रोमिला देवी, हवलदार कृष्णचंद की पत्नी धनी देवी, हवलदार गुरदास सिंह की पत्नी सीता देवी, सिपाही हीरा सिंह की माता निर्मला देवी तथा नायक मेहर सिंह की पत्नी राजो देवी शामिल रहीं। इसके अलावा ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा और सांसद रामस्वरूप शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र भेंट करके कारगिल युद्ध में शहीद हुए मंडी जिले के 12 वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पुलिस जवानों ने सलामी के उपरांत शोक शस्त्र का प्रदर्शन किया और दो मिनट का मौन रखा। कन्या विद्यालय मंडी और डिफेंस वुमन वेलफेयर एसोसिएशन जिला शिक्षा प्रशिक्षण केंद्र की छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत पेश कर सभी को देशभक्ति के रंग में डुबो दिया। हर किसी की आंख नम हो गई। पूर्व सैनिक लीग की ओर से प्रेस सचिव कैप्टन (रि.) हेतराम शर्मा ने सभी का स्वागत किया। कर्नल (रि.) केके मल्होत्रा ने भी शहीदों को याद करते हुए अपनी बात रखी।

विज्ञापन

मंडी के कारगिल युद्ध में शहीद जवान
12 शहीदों में कैप्टन दीपक गुलेरिया, नायक अशोक कुमार, ग्रेनेडियर पूर्णचंद, नायक मेहर सिंह, सिपाही टेक सिंह, नायक सरवण कुमार, ग्रेनेडियर नरेश कुमार, नायब सूबेदार खेमचंद, हवलदार कृष्णचंद, हवलदार गुरदास सिंह, सिपाही राजेश चौहान और सिपाही हीरा सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
...
समारोह में ये रहे उपस्थित
सेरी मंच पर आयोजित कारगिल विजय दिवस समारोह में नाचन के विधायक विनोद कुमार, करसोग के हीरा लाल, द्रंग के जवाहर ठाकुर, बल्ह से इंद्र सिंह गांधी और जोगिंद्रनगर के प्रकाश राणा, नगर परिषद मंडी के उपाध्यक्ष व पार्षद, पुलिस अधीक्षक गुरदेव चंद शर्मा सहित भूतपूर्व सैनिक, वीर नारियां, हिमाचल डिफेंस वुमन वेलफेयर एसोसिएशन मंडी की सदस्य व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें