फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंगला में वोल्टेज बढ़ने से जले दर्जनों बिजली उपकरण

विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। सरकाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत पिंगला में शुक्रवार शाम को जमनगल्लू स्थित ट्रांसफार्मर से अचानक ओवर वोल्टेज होने से दर्जनों घरों के विद्युत उपकरण और वायरिंग जल गई। जमनगल्लू स्थित ट्रांसफार्मर से जितने भी घरों को विद्युत आपूर्ति की जाती है, उनमें से एक भी ऐसा घर नहीं बचा जहां पर नुकसान न हुआ हो। ग्रामीणों में जीवा नंद, इंद्रसिंह, रामनाथ, चमन लाल, पूर्ण चंद, दलीप सिंह, सुरेंद्र, मुरारी लाल, अमित, मीरा, शिवराम, राजकुमार, डुमनू, जीवन, निर्मला, रमेश, विमला, हंसराज सहित गांव के दर्जनों लोगों के घरों में वोल्टेज बढ़ने से फ्रिज, पंखे, टेलीविजन, आटे की चक्की आदि जल गए हैं। स्थानीय लोगों और पिंगला पंचायत की प्रधान अनिता शर्मा ने बताया कि बोर्ड की लापरवाही से लोगों का नुकसान हुआ है। इसलिए बोर्ड को इसकी भरपाई करनी होगी। उधर, सहायक अभियंता भदरवाड़ सुभाष चंद ने बताया कि आंधी और तूफान से विद्युत सप्लाई की लाइनों पर पेड़ों की शाखाओं के टूटने से जमनगल्लू स्थित ट्रांसफार्मर में ओवर वोल्टेज हो गई, जिससे लोगों के घरों में उपकरण जलने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें