फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरकाघाट/पटड़ीघाट (मंडी)। जिले में मंगलवार को हुए विभिन्न हादसों में दो लोगों की मौत और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसमें रखोटा में एक युवक की कार के खाई में गिर जाने से मौत हो गई, जबकि दो सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, जंजैहली के घुमराला जड़ोल में एक व्यक्ति की ढांक से गिरकर मौत हो गई। पंडोह में बस और कार की टक्कर में कार सवार को चोटें आई हैं। पुलिस ने हादसों के संबंध में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रखोटा में कार में सवार होकर सोमवार रात को तीन युवक रात को रखोटा के पास जा रहे थे कि चालक के नियंत्रण खो देने से कार गहरे नाले में जा गिरी। दुर्घटना का पता चलते ही ग्रामीणों ने देर रात तीनों को सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया, जहां 35 वर्षीय युवक रविंद्र कुमार पुत्र जगदीश गांव तपोण को मृत घोषित कर दिया। जबकि, अमर ठाकुर पुत्र शंभू राम चालक और प्रवीण कुमार पुत्र बंसी राम गांव रसेहड का अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार भद्रोता डॉक्टर मुकुल अनिल शर्मा और कानूनगो रमेश शर्मा ने अस्पताल पहुंच घायलों का कुशलक्षेम पूछा। मृतक के परिजनों को फौरी राहत प्रदान की गई जबकि, दो अन्य घायलों को दो हजार फौरी राहत प्रदान की गई। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने पुष्टि करते हुआ कहा कि लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। दुर्घटना में मारे गए युवक का शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
घुमराला में ढांक से गिरकर मौत
जंजैहली (मंडी)। जंजैहली के तहत घुमराला में स्थानीय निवासी एक व्यक्ति की ढांक से गिरने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार भुवनेश्वर (42) सोमवार को नालागढ़ से अपने घर लौट रहा था। देर रात वह अपने घर के निकट पहुंचा कि रात को अंधेरा, तूफान और बारिश होने के कारण उसका पांव फिसल गया और वह करीब 300 फीट गहरी खाई में गिर गया। अंधेरा होने के कारण रात को उसे किसी ने भी नहीं देखा। सुबह अपने घर के पास पशुओं के लिए घास काटने गई एक महिला ने इस व्यक्ति को वहां देखा, जिसके पूरे शरीर पर घाव ही घाव दिखाई दे रहे थे। उसकी बाजू और टांग भी टूटी हुई थी। इस पर महिला ने ग्रामीणों को सूचित किया। तब तक व्यक्ति की तलाश भी शुरू हो गई थी और परिजनों को इस बात का पता भी चल गया था। पुलिस ने मौके पर जाकर पूरी छानबीन कर ली है। उप निरीक्षक एसके शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन


बस की टक्कर से कार सवार घायल
मंडी। पंडोह के पास एक कार और बस में टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने घायल व्यक्ति की बहन की शिकायत पर बस चालक पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर में सपना देवी पत्नी राकेश कुमार निवासी गांव सिंहण तहसील धर्मपुर ने मामला दर्ज करवाया है। उसने बताया कि 7 मई को जब वह अपने भाई जितेंद्र कुमार पुत्र अच्छर सिंह निवासी हयुण के साथ कार से पंडोह जा रही थी तो जगरमोड़ के पास एक बस तेज रफ्तार से आई और कार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी भाई को चोटें आई हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें