फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्टर से गिरकर व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रोहांडा (मंडी)। निहरी में ट्रैक्टर से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे का शिकार ट्रैक्टर से लिफ्ट लेकर निहरी की तरफ जा रहा था। इसी बीच अनियंत्रित होकर वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। घायलावस्था में उसे पीएचसी लाया गया। जहां से घायल को आईजीएमसी रेफर किया गया। लेकिन, बीच में ही उसने दम तोड़ दिया। चालक पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त प्रेम सिंह पुत्र परस राम निवासी रंगड़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार प्रेम सिंह अपने निजी काम से एक ट्रैक्टर पर लिफ्ट लेकर निहरी जा रहा था कि अचानक ट्रैक्टर से उछलकर वह नीचे गिर गया। अचेत अवस्था में उसे स्थानीय लोग निहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले गए। इसके बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे शिमला रेफर कर दिया गया। शिमला ले जाते समय उसने आधे रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। निहरी पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल सरोज कुमार ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें