फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलजान के दमादम मस्त कलंदर पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। नलवाड़ और देव मेला धर्मपुर की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि सरकाघाट के एसडीएम श्रवण मांटा शामिल हुए। एसडीएम धर्मपुर एचएस राणा ने उनका स्वागत शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर किया । मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पंजाबी स्टार कलाकार दिलजान ने सांस्कृतिक संध्या में खूब धमाल मचाया और उपस्थित जनसमूह को नाचने पर मजबूर कर दिया। शुक्रवार को बारिश-तूफान से कार्यक्रम में बाधा आई लेकिन अधिक असर नहीं पड़ा। इस दौरान स्टार कलाकार दिलजान ने एक के बाद एक गाने गाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। उन्होंने दिल दीयां गलां, अल्लाह हू, मेरे रश्के कमर, जुगनी, सोणिये जे तेरे नाल, दमादम मस्त कलंदर, आदि गानों का तड़का लगाया। वहीं, लोक गायिका ममता भारद्वाज ने भी लोगों को अपने गानों पर झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने अपने गानों की शुरुआत ..ये समां है प्यार का से की। इसपर लोगों ने खूब डांस किया। बाद में उन्होंने नॉन स्टॉप पहाड़ी गाने गाए, जिसमें साहेबा री बीबीए, रोहड़ू जाना मेरी आमिये, इन्हा छोहरूआं जो देया समझाई आदि गाने गाए। इससे पहले धर्मपुर के हर्षदीप, रियूर की माया देवी, अवाहदेवी के विक्की, चोलथरा के काकू सहगल, सज्योपिपलू की मनत गुप्ता, टौरजाजर की ईशा ठाकुर, जोगिंद्रनगर के रवि कुमार, सरकाघाट की अनिशा, रोपड़ी के विपन सकलानी, ऊना के रोहित, सुंदरनगर के चंद्रदीप राणा ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें