फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा के सोनू ने जीता दंगल में सुकेत केसरी का गुर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के राज्यस्तरीय नलवाड़ मेला के दौरान प्राकृतिक स्टेडियम नगौण खड्ड में आयोजित दो दिवसीय दंगल पहलवानों की जोर आजमाइश के साथ संपन्न हो गया है। दंगल के दूसरे दिन बुधवार को हजारों लोगों की उपस्थिति में आयोजित सुकेत केसरी और सुकेत कुमार के लिए फाइनल मुकाबले करवाये गए। सुकेत केसरी के खिताब के लिए देर शाम हुआ फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। अमृतसर के रिंपल और कांगड़ा के सोनू के बीच हुए मुकाबले में निर्धारित 20 मिनट में फैसला न होने पर पांच मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। जिसमें भी कोई फैसला न होने पर दो मिनट का समय सडन डेथ का दिया गया। लेकिन, इसमें भी दोनों पहलवान बराबरी पर रहे। जिसके उपरांत
विज्ञापन

मुख्यातिथि सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र ठाकुर ने सिक्का उछाला। जिसमें कांगड़ा के सोनू की जीत होने पर उसे विजेता घोषित किया गया। उसे इनाम में सुकेती केसरी के खिताब के साथ गुर्ज और 41 हजार रुपये की राशि भेंट कर मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। जबकि उपविजेता रिंपल को 31 हजार की राशि और गुर्ज प्रदान कर सम्मानित किया गया। जबकि कनिष्ठ वर्ग में सुकेत कुमार के लिए जिला स्तरीय मुकाबला ध्वाल अखाड़े के मुकेश और कंसा अखाड़े के प्राजल के बीच खेला गया। जिसमें ध्वाल अखाड़े के मुकेश ने जीत हासिल की। विजेता मुकेश को गुर्ज और 20 हजार की राशि इनाम में प्रदान की गई। जबकि उपविजेता प्राजल को 15 हजार की राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें