फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान खरीदने के बाद दुकानदार से पक्का बिल लें उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। उपभोक्ताओं को खरीदारी करते समय अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए। बाजार से खरीदारी करने के बाद खरीदे हुए सामान का बिल या कैश मेमो अवश्य लेना चाहिए। उपमंडल की ग्राम पंचायत कधार में खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से मंगलवार को आयोजित उपभोक्ता जागरूकता शिविर के दौरान खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक मनोज कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों की जानकारी न होने से कई बार नुकसान झेलना पड़ता है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। उपभोक्ताओं को दुकान से सामान लेते समय सामान में आधारित मूल्यों पर ही वस्तु खरीदनी चाहिए। अगर कोई दुकानदार अंकित मूल्यों से ज्यादा पैसे मांगते हैं तो उनकी सीधी शिकायत की जा सकती है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों और समाजसेवी संगठनों से भी आग्रह किया कि उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर इस बारे में अपने बहुमूल्य सुझाव विभाग को दें। जिससे जागरूकता को सही दिशा मिल सके। इस दौरान पंचायत प्रधान रघुनाथ, स्थानीय डिपो होल्डर शेर सिंह यादव, सचिव सतपाल, हेमकांत, संजय कुमार, कर्म चंद और कृष्ण कुमार सहित अन्य समिति सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें