फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ागांव पटवार सर्किल के खिलाफ लामबंद हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। उपमंडल के तहत नए खोले गए बड़ागांव पटवार सर्किल को लेकर लोग लामबंद हो गए हैं। पूर्व सरकार ने दो पटवार सर्किलों के कुछ राजस्व मुहालों को काटकर नए पटवार सर्किल के अधीन लाया था। जिसका अब विरोध तेज हुआ है। लोगों का आरोप है कि बड़ागांव पटवार सर्किल उन्हें दूर पड़ता है। इस पटवार सर्किल को ऐसी जगह खोल दिया है जहां पर न ही कोई पंचायत है और न ही दूसरे विभागों के कोई कार्यालय। ग्राम पंचायत बड़ीधार और शिलग के कुछ राजस्व गांवों को मिलाकर पूर्व सरकार ने बड़ागांव में पटवार सर्किल खोला था। लेकिन, बड़ीधार पंचायत के मुहाल बह, रोपा और बेवला के ग्रामीण अब इसके विरोध पर उतर आए हैं।
विज्ञापन

वार्ड सदस्य लोकराज, ललित कुमार, मोहन सिंह, पूर्व वार्ड सदस्य गेहर सिंह, पूर्ण चंद, चमन लाल, तेज सिंह, यादव सिंह, रमेश कुमार, सीता देवी, इंदिरा देवी, संतोष ठाकुर, कौशल्या देवी, सेवकी देवी, चिंत राम, कुलदीप सिंह आदि का कहना है कि उनकी पंचायत बड़ीधार है और उनका पटवार सर्किल पुनरू बड़ीधार किया जाए जो उन्हें सरकारी कामकाज निपटाने के लिए नजदीक पड़ता है। लोगों का कहना है कि पधर तहसील के अधीन पहले ही ग्रामीण राजस्व अधिकारियों की कमी चल रही है और एक पटवारी को दो से तीन पटवार सर्किलों का कार्यभार देखना पड़ रहा है। बड़ागांव पटवार सर्किल उन्हें दस से पंद्रह किमी दूर पड़ता है। लोगों का कहना है कि इस संबंध में पहले भी उपमंडलाधिकारी पधर को अवगत करवा चुके हैं और द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर को भी लिखित तौर पर अवगत करवा चुके हैं मगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। लोगों ने प्रशासन और सरकार को चेताते हुए कहा कि उनके राजस्व मुहालों को बड़ीधार पटवार सर्किल में फिर मर्ज नहीं किया जाता तो वह आने वाले लोक सभा चुनावों में मतदान करने का बहिष्कार करेंगे। बता दें कि इस संदर्भ में शिलग पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त मंडी से मिला था। जिन्होंने बड़ागांव पटवार सर्किल को पंचायत के केंद्र बिंदू शिलग में स्थापित करने की मांग की थी।

लोगों की आपत्तियों को उच्चाधिकारियों को करेंगे प्रेषित : एसडीएम
एसडीएम पधर डा आशीष शर्मा ने कहा कि 3500 खसरा नंबरों को मर्ज कर बड़ागांव में पटवार सर्किल खोला गया है। जो बड़ीधार और शिलग पंचायत के केंद्र में स्थापित है। लोगों की आपत्तियों को आला अधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


जल्द करेंगे समाधान : जवाहर
विधायक जवाहर ठाकुर ने कहा कि चुनावों के दौरान बड़ीधार पंचायत के लोगों ने इस समस्या को उनके ध्यानार्थ लाया था। इस संबंध में वह राजस्व अधिकारियों से वार्ता कर जनहित में स्थायी समाधान निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें