फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरा ध्यान किधर है पर नचाए दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
तेरा ध्यान किधर है पर नचाए दर्शक
विज्ञापन

मंडी। अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में अभिनेता एवं गायक आदित्य नारायण और धर्मशाला निवासी उभरते हुए गायक युवी ने खूब धमाल मचाया। नौ बजे के करीब स्टार कलाकार ने मंच संभाला। उन्होंने बद्री की दुल्हनिया के टाइटल ट्रैक से संध्या का आगाज किया। इसके बाद गुलाबी आंखे जो तेरी देखी, पहला नशा पहला खुमार, खामोशियां, न सीखा मैंने जीना जीना गाना पेश किया। इसके बाद तेरा ध्यान किधर है तेरा हीरो इधर है, सावन में लग गई आग, श्याम जी चाल देखो, तेरा प्यार हुक्काबार, बुलेया गानों पर लोगों को नचाया। सांस्कृतिक संध्या में सांसद रामस्वरूप शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इससे पहले उभरते हुए पाश्र्व गायक युवी ने मंच पर खूब समां बांधा। उन्होंने भी दर्शकों को खूब नचाया। उन्होंने दिल दी गलां गाने से आगज किया। इसके बाद दंबग ताकते रहते तुझको सांझ सवेरे से भी उन्होंने खूब समां बांधा। वहीं, जिला कुल्लू के हिमाचली पॉप गायक इंद्रजीत ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को खूब नचाया। उन्होंने हाडे मेरे मामुआ, हे मामा, साजा लागा माघरा, मीठा बड़ा लगदा, लाड़ी सरला, तू ऐजजी घर थे, दिल लाना, बालू शाही मेरे ढ़ोलकी राम गाने गाकर खूब वाहवाही लूटी। इसके साथ ही कईं हिमाचली कलाकारों ने अंतिम सांस्कृतिक संध्या में शानदार प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें