पटड़ीघाट (मंडी)। राजकीय उच्च पाठशाला मटियारा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक कर्नल इंद्र सिंह रहे। मुख्याध्यापक प्यार चंद चंदेल ने शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उप शिक्षा निदेशक अशोक शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्याध्यापक ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसमें सालभर की गतिविधियों और उपलब्धियों का ब्योरा मुख्यातिथि के समक्ष रखा। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर मातृ वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम में मंच संचालन की भूमिका नीरज शर्मा ने निभाई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें समूहगान, एकलगान, एकल नृत्य, पहाड़ी नाटी और गिद्दा प्रमुख रहे। मुख्यातिथि ने मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिसमें अर्शित शर्मा, भावना धीमान, साक्षी, हिमानी,स्वेता, निखिल कुमार, नितिका, नेहा, तमन्ना कुमारी, प्रियंका, प्रिया, शिवम कुमार को सम्मानित किया गया। उन्होंने बेहतर सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 11 हजार और परीक्षा हाल व स्कूल के पीछे वाली नाली को एक लाख रुपये उपलब्ध करवाने की घोषणा की। इस मौके पर हंसराज चंदेल, आशीष कुमार, प्रधान बवीता नरयाल, विभिन्न स्कूलों के प्रभारी और गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।