फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय जय शिव शंकर गाने पर शिव तांडव

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगवाईं (मंडी)। वागदेवी शिक्षा निकेतन हाई स्कूल झीड़ी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर (सेवानिवृत्त) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने मेधावी बच्चों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुआ। स्कूल प्रबंधन की ओर से मुख्यातिथि को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ब्रजेश महंत ने मुख्यातिथि के समक्ष स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। सबसे पहले श्रेया, मोनालिका, कृतिका, संजना और स्नेहा ने सरस्वती वंदना और वंदेमातरम प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इतनी सी हसी, बापू सेहत के लिए हानिकारक है..गीत पर नन्हें-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। शिवानी, गायत्री, योगेश और सपना ने जानी तेरा नाम गाने पर जोरदार डांस किया। इसके बाद विदेशी गानों पर भी डांस प्रस्तुत करके बच्चों ने वाहवाही लूटी। जय-जय शिव-शिव शंकर गाने में शिव शंकर बने शार्दूल ने अपने साथियों के साथ तांडव नृत्य कर भक्तिमय वातावरण बना दिया। गोपियां बनीं प्रिया, भारती, पायल, तनीशा और प्रीतिका कान्हा बनी दीया के साथ खूब जच रही थीं। तेरा यार बोलदा पंजाबी गीत पर देवांश, अंशुल, तेजेंद्र, अभिनव, शिवम और सुधांशु ने भंगड़ा प्रस्तुत करके दर्शकों को पंजाब की सैर करवा दी। अंत में मुख्यातिथि ने बच्चों को सम्मानित करने के बाद अपने संदेश में कहा कि सभी बच्चे कड़ी मेहनत करके सभी गतिविधियों में भाग लें। पुरस्कार पाने वाले बच्चों में दीया, वंशिका, सक्षम, सारिका, शिवांग, निशांत, सिमरन, अनामिका, प्रांजल, स्मृति, समीर, अदिति, सुजल, प्रिया, भारती, पायल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें